किछौछा शरीफ से लौट रहे पलामू के श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत

उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से दर्शन कर लौट रहे झारखंड के पलामू जिले के डालटनगंज निवासी श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव इलाके में शनिवार को हुई। घटना की जानकारी मिलते ही डालटनगंज में शोक की लहर फैल गई।

स्थानीय जानकारी के अनुसार मृतकों में डालटनगंज छोटी मस्जिद के सामने स्थित किताब घर के संचालक हाफिज रज्जाक, जनता मेडिकल से जुड़े कैश अंसारी, सब्जी मंडी के व्यवसायी शोहराब राईन और कार चालक शामिल हैं। वहीं, चूड़ी कारोबारी अजमल घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों और स्थानीय लोगों में मातम पसरा हुआ है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu

और पढ़ें