दिल्ली में खराब मौसम का असर, आठ उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

दिल्ली में खराब मौसम के कारण विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। शुक्रवार देर रात दिल्ली जाने वाली आठ उड़ानों को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। मौसम में सुधार के बाद सभी विमानों को यात्रियों सहित दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, Air India की उड़ान संख्या एआई-2904 आंध्र प्रदेश से दिल्ली जा रही थी, जिसे खराब मौसम के चलते रात 12 बजे लखनऊ डायवर्ट किया गया। विमान में 156 यात्री सवार थे। मौसम साफ होने के बाद इसे रात 1:42 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

वहीं IndiGo की अहमदाबाद से दिल्ली जा रही उड़ान 6ई-932 को रात 12:18 बजे लखनऊ उतारा गया। इसमें 230 यात्री थे और इसे रात 1:52 बजे दिल्ली भेजा गया।

Air India Express की पटना से दिल्ली जाने वाली उड़ान आईएक्स-1029 को भी रात 12:32 बजे लखनऊ डायवर्ट किया गया। इसमें 147 यात्री सवार थे और मौसम सामान्य होने पर विमान रात 2:30 बजे दिल्ली रवाना हुआ।

इसके अलावा एयर इंडिया की ओडिशा से दिल्ली जा रही उड़ान एआई-1847 को रात 12:59 बजे लखनऊ उतारा गया। 166 यात्रियों वाले इस विमान को रात 2:26 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

इंडिगो की मंगलुरु से दिल्ली जाने वाली उड़ान 6ई-6457 भी रात 1:06 बजे लखनऊ पहुंची और मौसम सुधरने के बाद रात 2:32 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।

Air Astana की उड़ान केसी-963, जो कजाकिस्तान से दिल्ली जा रही थी, उसे रात 1:12 बजे लखनऊ डायवर्ट किया गया। मौसम अनुकूल होने के बाद विमान रात 2:52 बजे दिल्ली रवाना हुआ।

इंडिगो की नासिक से दिल्ली जा रही उड़ान 6ई-6636 को रात 1:20 बजे लखनऊ लाया गया। इसमें 197 यात्री सवार थे और इसे सुबह 3:20 बजे दिल्ली भेजा गया। वहीं SpiceJet की पटना से दिल्ली जाने वाली उड़ान एसजी-2478 को रात 1:37 बजे लखनऊ डायवर्ट किया गया। इसमें 84 यात्री थे और मौसम ठीक होने पर विमान को दिल्ली रवाना कर दिया गया।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि डायवर्ट किए गए सभी विमानों के यात्रियों की सुविधा और आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu