आंगनवाड़ी कर्मियों के मानदेय में जल्द होगी बढ़ोतरी : जय प्रकाश पांडेय

झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने दावा किया है कि केंद्र सरकार जल्द ही देशभर की आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी करेगी।

शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आंगनवाड़ी संघ के केंद्रीय महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर आंगनवाड़ी कर्मियों की समस्याओं और मांगों को रखा। इस दौरान मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया।

पांडेय के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि सभी राज्यों में आंगनवाड़ी कर्मियों के मानदेय में वृद्धि को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा हर तीन वर्ष में नया मोबाइल उपलब्ध कराने और मोबाइल रिचार्ज के लिए प्रतिवर्ष 4,000 रुपये की राशि स्वीकृत करने पर भी सहमति जताई गई है।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाएं ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मियों की अन्य समस्याओं को भी मंत्री के समक्ष रखा, जिन पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन मिला है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu

और पढ़ें