लालू यादव का आरोप- ‘नीतीश कुमार करवा रहे हैं सब कुछ’, JDU ने किया पलटवार

 बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर उनके और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती की गई है।

राज्य सरकार द्वारा लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद लालू यादव ने इसे राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि इसके पीछे नीतीश कुमार का हाथ है।

वहीं, नीरज कुमार ने इस आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर हाल में राबड़ी देवी ने कहा था कि वह बीमार हैं और उन्हें घर खाली करने के लिए एक महीने का समय चाहिए, लेकिन उनके बयान और स्थिति में विरोधाभास है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu

और पढ़ें