नीट-2026 की 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा को लेकर नई एडवाइजरी जारी की गई है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
एडवाइजरी के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा में आधी बाजू के हल्के कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल अपने साथ ले जा सकेंगे।
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, बेल्ट के बड़े बक्कल और किसी भी तरह के धातु के सामान ले जाने पर रोक रहेगी। वहीं भारी गहने पहनकर आने की भी अनुमति नहीं होगी।
हालांकि, धार्मिक मान्यताओं से जुड़े पहनावे जैसे हिजाब, पगड़ी और अन्य धार्मिक प्रतीकों पर रोक नहीं लगाई गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और सभी निर्देशों का पालन करें।