PM मोदी ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। वह 56 वर्ष के हो गए हैं। राहुल गांधी वर्तमान में लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu

और पढ़ें