NEET पेपर लीक विवाद: कॉकरोच जनता पार्टी ने PM मोदी को लिखा पत्र, आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों के लिए ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग

NEET पेपर लीक विवाद के बीच अब कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के मामलों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ओपन लेटर लिखकर प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की है।

पत्र में CJP ने मांग की है कि जिन परिवारों के बच्चों ने कथित रूप से NEET पेपर लीक विवाद और परीक्षा से जुड़े मानसिक दबाव के कारण आत्महत्या की है, उन्हें सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि बीते एक सप्ताह में 11 NEET उम्मीदवारों ने आत्महत्या की है। उन्होंने सरकार से परीक्षा व्यवस्था में सुधार, दोषियों पर कार्रवाई और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर ठोस कदम उठाने की अपील की है।

हालांकि, आत्महत्या से जुड़े मामलों और उनकी वजहों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित जांच एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी। NEET परीक्षा को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बनी हुई है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu