टीएमएच पहुंचे सरयू राय और दुलाल भुईयां, विधायक पूर्णिमा साहू के स्वास्थ्य की ली जानकारी

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू पिछले दो दिनों से टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में चिकित्सकों की निगरानी में इलाजरत हैं। ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

शुक्रवार को उनका हालचाल जानने के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां टीएमएच पहुंचे। दोनों नेताओं ने अस्पताल में विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उपचार की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान सरयू राय और दुलाल भुईयां ने विधायक को गुलदस्ता भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि बेहतर इलाज और चिकित्सकों की देखरेख में वह जल्द स्वस्थ होकर अपने जनसेवा के कार्यों में लौटेंगी।

विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए अस्पताल में समर्थकों और शुभचिंतकों का भी पहुंचना जारी रहा। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu