रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर लारी-बरलौंग के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे को बेहद दर्दनाक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि लारी-बरलौंग के पास हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के साथ ही घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu