महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। 25 से 28 जून 2026 तक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, संत जनार्दन स्वामी आश्रम में आयोजित प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने कुल 9 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
स्वर्ण पदक विजेता:
इटाशा कपूर, अनाया खलखो, विशाखा थापा और पलक साहू।
रजत पदक विजेता:
वायु तिर्की और अंजन राणा।
कांस्य पदक विजेता:
कृपा राणा, जानवी आलिया और रीतिका बारा।
प्रतियोगिता में झारखंड पेंचक सिलाट संघ की सचिव डौली सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। वहीं सूरज चिक बड़ाइक और किरण सिंह ने कोच तथा जादूमीनी हेम्ब्रम ने टीम मैनेजर के रूप में जिम्मेदारी संभाली।
इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष किशोर मंत्री, चीफ कोच बिजय कुमार लिम्बु सहित संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी आने वाले समय में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राज्य का गौरव बढ़ाते रहेंगे।