चान्हो में बकरी चोरी करते दो युवक गिरफ्तार

ग्रामीणों की सतर्कता से चोरी की बकरी व बाइक बरामद, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

चान्हो: चान्हो थाना क्षेत्र के टांगर गांव में बकरी चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों की सतर्कता के कारण चोरी कर मोटरसाइकिल से भाग रहे दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर चान्हो थाना पुलिस पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुला अंसारी (20), पिता शमीम अंसारी तथा नूरहकीम अंसारी (22), पिता अशरफ अंसारी, दोनों निवासी बाजारटांड़, थाना मांडर, जिला रांची के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने इस मामले में चान्हो थाना कांड संख्या 102/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक बकरी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें