भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

माँडर: भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कंदरी (माँडर) में बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) उपेन्द्र उपाध्याय, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार राय, आईक्यूएसी समन्वयक एवं अन्य प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर ने कहा कि शिक्षण केवल एक पेशा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि संस्थान भावी शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

डीएसडब्ल्यू उपेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि एक सफल शिक्षक बनने के लिए नैतिक मूल्य, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से कॉलेज प्रबंधन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की ताकि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सके।

बैठक में विभागाध्यक्ष एवं आईक्यूएसी समन्वयक ने आधुनिक शिक्षण पद्धति, इंटर्नशिप, स्किल डेवलपमेंट और गुणवत्ता मानकों की जानकारी दी। खुले सत्र में अभिभावकों ने शिक्षकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति एवं अन्य विषयों पर चर्चा की तथा कॉलेज के प्रयासों की सराहना करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। अंत में बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama