नई दिल्ली, 08 जुलाई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ संघर्ष विराम (सीज़फायर) समाप्त होने संबंधी बयान के बाद वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। बुधवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 1700 अंक तक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी 500 अंकों से अधिक टूट गया।
बाजार में गिरावट का सबसे अधिक असर ऑटो, वित्तीय, एफएमसीजी और सीमेंट सेक्टर के शेयरों पर देखने को मिला। इंडिगो के शेयरों में लगभग 5.14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं मारुति, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट सहित कई दिग्गज कंपनियों के शेयर भी दबाव में रहे। विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण निवेशकों में घबराहट बढ़ी, जिससे बाजार में व्यापक बिकवाली हुई। भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए महंगे कच्चे तेल से महंगाई और आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका भी बाजार की कमजोरी का प्रमुख कारण मानी जा रही है।
#BreakingNews #StockMarketCrash #Sensex #Nifty #ShareMarket #IndianStockMarket #DonaldTrump #Iran #GlobalMarket #MarketCrash #StockMarketNews #BusinessNews #Economy #Investing #Finance #मार्केट_क्रैश #शेयर_बाजार