हजारीबाग, 08 जुलाई।
हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में ग्रामीणों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने सराहनीय पहल की है। गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत होरम, मरदुसोटी, पुंदौल और चंदौल गांवों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सोलर हाई मास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं।
इन सोलर हाई मास्ट लाइटों के शुरू होने से गांवों की सड़कें, चौक-चौराहे, मंदिर परिसर और अन्य सार्वजनिक स्थान अब रात के समय भी रोशन रहने लगे हैं। इससे ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पहले अंधेरे के कारण रात में आवाजाही में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब पर्याप्त रोशनी मिलने से सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है।
सौर ऊर्जा आधारित यह व्यवस्था न केवल ऊर्जा की बचत करेगी, बल्कि स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा देगी। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को भी नई गति मिलेगी।
अदाणी फाउंडेशन गोंदुलपारा खनन परियोजना के माध्यम से बड़कागांव क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, पेयजल, आधारभूत संरचना, खेल एवं युवा विकास तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है।