गुवाहाटी में 47.38 किलो गांजा जब्त, पुलिस ने तीन कथित तस्करों को दबोचा

गुवाहाटी, 09 जुलाई। गुवाहाटी के हाथीगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 47.38 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने अरुणोदय पथ स्थित मिनी ताजमहल के पास एक किराये के कमरे में छापेमारी कर बरपेटा निवासी असमीनुर मियां (24) और दरंग निवासी रुस्तम अली (56) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान कमरे से 45.8 किलोग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने खुलासा किया कि जब्त गांजा उन्हें बेहरबाड़ी चारियाली फ्लाईओवर के पास दुकान चलाने वाले अख्तर अली ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी दुकान पर छापेमारी की, जहां से 1.58 किलोग्राम गांजा और बरामद हुआ। पुलिस ने अख्तर अली को भी गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरी कार्रवाई में कुल 47.38 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। मामले की जांच जारी है।

Mihir Tripathi
Author: Mihir Tripathi

और पढ़ें