चुट्टूपालू घाटी में 30 फीट गहरी खाई में गिरा लकड़ी लदा ट्रक, चालक गंभीर घायल

रामगढ़, 10 जुलाई। रामगढ़-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर स्थित चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण लकड़ी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि ट्रक रांची की ओर से आ रहा था। चुट्टूपालू घाटी में पहुंचने पर ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे खाई में जा गिरा।

फिलहाल घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच

Mihir Tripathi
Author: Mihir Tripathi