नई दिल्ली, 22 जुलाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर तत्काल सुनवाई की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से प्रदर्शन से जुड़े वीडियो देखने और मामले में तत्काल दखल देने का अनुरोध किया गया। इस पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि अदालत के पास फिलहाल वीडियो देखने का समय नहीं है और तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।
याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान (सुओ मोटू) लेने की मांग की गई थी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस स्तर पर कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया।
इस बीच, CJP ने प्रदर्शन जारी रखने और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।




