अनगड़ा में पुलिस ने सुनी जनता की आवाज, जन शिकायत समाधान शिविर में पहुंचे फरियादी

रांची जिला पुलिस द्वारा आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अनगड़ा थाना में भी लोगों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न शिकायतें पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं।

अनगड़ा थाना में कुल 3 शिकायतें/आवेदन प्राप्त हुए। इनमें किसी मामले का तत्काल निष्पादन नहीं हो सका, जबकि 3 मामले लंबित रखे गए। इस दौरान कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

रांची पुलिस ने बताया कि जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama